पुलिस लाइन से जंगल की और जाता हाथी ।
- फोटो : HARIDWAR
हाथियों का जंगलों से निकलकर आबादी की तरफ आना लगातार जारी है। शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे हाथी पुलिस लाइन में पहुंच गया और यहां पर एक पेड़ तोड़ दिया।
पिछले कुछ दिनों से हाथी जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं। वन विभाग हाथियों को आबादी में आने के लिए रोकने को गश्त के दावे कर रहा है। इसके बाद भी हाथी आबादी में आ रहे हैं। शुक्रवार की रात को सिडकुल क्षेत्र के जंगलों से निकलकर एक हाथी पुलिस लाइन रोशनाबाद में पहुंच गया। हालांकि यहां पर किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यहां एक छोटे पेड़ को तोड़ा और कुछ पत्ते खाकर चला गया। वहीं दूसरी तरफ बृहस्पतिवार की रात एसएसपी कार्यालय की तोड़ी गई दीवार को शनिवार को सहीं कराया दिया गया। पुलिस लाइन की सीसीटीवी में हाथी कैद हो गया।