फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की माटी में हमेशा रहेंगी जनरल की स्मृतियां : सीएम

विज्ञापन
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के बेटियों को सांत्वना देते सीएम पु - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत की स्मृतियां हमेशा देवभूमि उत्तराखंड की माटी में रहेंगी। उनके सपनों को पूरा करने के लिए जल्द ही योजना बनाकर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्घांजलि देने और बेटियों को ढांढस बंधाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीडीएस उत्तराखंड के साथ देश का गौरव थे। उत्तराखंड सीडीएस बिपिन रावत की मातृभूमि है। इसलिए उन्होंने उत्तराखंड की समस्याओं को दूर करने के लिए काफी सपने देखे थे। बहुत सारे काम सोचे थे। खासकर वह गांवों से हो रहे पलायन को लेकर काफी चिंतित रहते थे। इसलिए उनका प्रमुख सपना पलायन को रोकने का था। सरकार की ओर से उनके सभी सपनों को साकार करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें