अब शुक्रवार से प्रदेश के बार्डर से अंदर आने वाले लोगों के सैंपल वहीं पर ही लिए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों के परिजनों के भी सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए टीम नियुक्त कर दी है। बृहस्पतिवार को 27 लोगों के सैंपल लेते हुए 9 लोगों को आईसोलेट किया।
बृहस्पतिवार को अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की जांच और सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन 27 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें गुजरात से 9, महाराष्ट्र से आए 16 लोगों के सैंपल लिए। अन्य राज्यों से आए लोगों के परिवार में से एक सबसे ज्यादा आयु वाले और एक सबसे कम आयु वाले का सैंपल लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि शुक्रवार से बार्डर नजीबाबाद, कालीनदी, मंडावर, नारसन, रेलवे स्टेशन पर आए लोगों के सैंपल वही पर लिए जाएंगे। इसके लिए बॉर्डर पर तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन अस्पतालों में 68 लोग भर्ती हैं। अब तक 1591 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, 1501 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 90 की शेष रह गई है। 56 की शिकायतें आई। विभिन्न राज्यों से आए 212 की स्क्रीनिंग की।