फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बरसात में भी सुरेश्वरी देवी मंदिर जा सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में स्थापित प्राचीन सुरेश्वरी देवी में मंदिर में अब श्रद्घालु बरसात के दिनों में भी दर्शन के लिए जा सकेंगे। इसके लिए बरसाती नदी में ह्यूम पाइप डालकर रपटा बनाने के लिए 76 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार रेंज के जंगल में माता सुरेश्वरी देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन के लिए रेंज के रानीपुर गेट से दो किलोमीटर जाना होता है। इस मार्ग के बीच में जंगल से एक बरसाती नदी भी है। इसलिए आधा से पौने किलोमीटर मार्ग बरसात के दिनों में दलदलयुक्त हो जाता है। इसके कारण मार्ग से वाहनों को ले जाना मुश्किलों भरा होता है। बरसात के दिनों में श्रद्घालुओं को मंदिर में जाने के अनुमति नहीं दी जाती है। इसको देखते हुए अब राजाजी प्रशासन की ओर से बरसाती नदी के पानी आने वाले छह स्थानों पर ह्यूम पाइप डालकर रपटा बनाया जाएगा। रपटा बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में दस लाख रुपये मिल चुका है।
हरिद्वार रेंज के रेंजर विजय कुमार सैनी का कहना है कि बरसाती नदी में पानी आने वाले स्थानों पर रपटा बनाने का काम फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा। यदि बजट समय से मिलता रहा तो बरसात से पहले बनाकर तैयार करा दिया जाएगा। जिससे श्रद्घालुओं को बरसात में मंदिर जाने में छूट प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें