फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के घर में घुसकर पड़ोसियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राजमिस्त्री से रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक गांव गढ़ निवासी यूसुफ ने शिकायत देकर बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पड़ोस में ही रहने वाले नौशाद, आदिल, अमजद, भी राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। इस कारण वे उससे रंजिश रखते हैं। आरोपी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उससे व उसके परिवार से झगड़ा करते हैं। यूसुफ ने बताया कि नौ अगस्त को शाम छह बजे नौशाद व ताहिर के बच्चों ने उसके बच्चों के साथ खेलते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद एक दूसरे को मारने के लिए ईंट-पत्थर उठा लिए। इस पर यूसुफ ने अपने बच्चों को घर बुला लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही नौशाद, आदिल और अमजद हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। जब यूसुफ ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
यूसुफ ने बताया कि उसने मामले की सूचना सुमननगर चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसके मामले में कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें