फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र राम का और राम हमारे: कैलाशानंद

विज्ञापन
शिवालिक नगर क्षेत्र की रामलीलाओं के कलाकारों को सम्मानित करते निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडल? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बीएचईएल, शिवालिक नगर क्षेत्र की प्रमुख रामलीलाओं के कलाकारों एवं आयोजकों को शिवालिकनगर सामुदायिक केंद्र में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि श्रीराम हमारे आराध्य हैं। राष्ट्र राम का और राम हमारे हैं। उन्होंने रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की। स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि बाबा केदारनाथ ज्योतिर्लिंग क्षेत्र का आपदा के बाद जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके पुनीत कार्य किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राम लीलाएं भी हमारे आराध्य भगवान राम की भक्ति का ही प्रकार हैं। इस विधा को अपने अथक परिश्रम, लगन व भक्ति भाव से जीवित रखने वाले कलाकार और रामलीला समितियां इसके लिए साधुवाद की पात्र हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, रानीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी आशुतोष शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

समारोह में बीएचईएल सेक्टर 1, सेक्टर 3, सेक्टर 4 और सेक्टर 5 की रामलीला समितियों के पदाधिकारियों एवं सभी कलाकारों के अलावा शिवालिकनगर के विभिन्न नवरात्र महोत्सवों के प्रतिभाग करने वाले करीब 250 से ज्यादा मंचीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुधीर धस्माना, विजयकुमार चावला, मुकुल कौशिक, सृष्टि बुडोला, अंजलि, निर्मल कांत, अवधेश सिंह, प्रदीप सैनी, सुशील त्रिपाठी, अमरीश प्रजापति, महेश सैनी, एसप ीसेमवाल, इक्षा शुक्ला, राधेश्याम सिंह, गौरव ओझा, राम कुमार और पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें