फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिमों ने किया रक्तदान

Mon, 11 Oct 2021 01:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की ओर से से ज्वालापुर के अहबाब नगर स्थित वरधा एकेडमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार व ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में 111 मुस्लिम युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के सदर हाजी शफी खान व जनरल सेक्रेटरी हाजी शादाबा कुरैशी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोसायटी की और से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

पैगंबर मौहम्मद साहब के आदर्शों पर चलते हुए इंसानियत की खिदमत में रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। हाजी अनीस खान व हाजी रफी खान ने कहा कि पैगंबर मौहम्मद साहब ने मानवता को एकता व भाईचारे व गरीब मजलूम की मदद करने का संदेश दिया है। इस मौके पर गुलजार अंसारी, हाजी नईम कुरैशी, हाजी रफी खान, हाजी गुलजार अंसारी, हाजी शादाब कुरैशी, हाजी शफी खान , अनीस खान, अब्दुल रहमान, निसार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें