गुरुकुल विवि और मदरहुड विवि के बीच एमओयू साइन होने के बाद दिखाते कुलपति ।
- फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की भारतीय संस्कृति एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। गुरुकुल के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री और मदरहुड विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि कुलपति कार्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
गुरुकुल के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू का लाभ आने वाले दिनों में दोनों विवि के छात्रों को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। मदरहुड विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि एमओयू के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल होने जा रही है।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। वित्ताधिकारी प्रो. वीके सिंह ने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में दोनों विवि अपने अनुभव सांझा कर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश कुमार जैन, प्रो. वीके अग्रवाल प्रो. अभिषेक स्वामी, डॉ. पंकज कौशिक, कुलदीप, कुलभूषण शर्मा उपस्थित रहे।