फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग से छेड़खानी, घर में जबरन ले जाने का प्रयास

Thu, 06 Aug 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

पुलिस ने पांच के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की
विरोध करने पर किया लाठी-डंडों से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। एक महिला ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की पहचान आर्यन निवासी रकीपुर सहारनपुर से हुई थी। आरोप है कि आर्यन गौतम के घर आया हुआ था। वहां उसने कई बार उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 28 जुलाई को आर्यन ने इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी का फोटो भी लगाया। इसकी जानकारी गौतम को देने पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि 30 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे आर्यन, गौतम, विनीत और दो अज्ञात युवक घर में घुस आए और किशोरी को जबरन ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर महिला के पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें