हरिद्वार। विवेक विहार स्थित साईं संस्कार स्कूल में मदर्स-डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारंपरिक ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में मोहिता, पिंकी, रश्मी सरीन, पींकल बजाज, सोनी गोस्वामी, शिखा पुरी, श्वेता अरोरा, सौम्या शर्मा, रागिनी कुकरेजा, अर्चना, लीना सक्सेना, सोनिया पुरी, निशी मेहता, हिना सिंह, विन्नी खुराना, चारू, पूजा शर्मा, प्रेरणा, नेहा, मोनिका राना, विजया लक्ष्मी, दीपिका, कामना, कोमल, हिमानी, रितु सक्सेना, रूबी, दीप्ति सुखीजा, अर्चना अमोली, डिंपल चंद्रा, रितु यादव, रीना आहूजा आदि ने सुंदर परिधानों में बेस्ट प्रस्तुति दी। जिसमें मोहिता प्रथम, डा. कामना द्वितीय, सोनी गोस्वामी तृतीय, रिद्यी अरोड़ा ने चतुर्थ और रजनी कुकरेजा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा केक कटिंग किया गया। मुख्य अतिथि ऋचा शर्मा, वंशिका कुमार, जासमीन रावल, रिया अरोड़ा रही। संचालन प्रिंसिपल सपना, मैनेजर पंकज कुमार, अनीता, रीना, जयश्री, संगीता, शिखा रावत, मनीषा आदि का सहयोग रहा। वहीं किडजी प्री स्कूल कनखल में मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। माताओं ने कार्ड पर बच्चों के प्रति भावनाओं को व्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती माथुर, द्वितीय अर्चना शुक्ला एवं तृतीय स्थान पर डा. आकांक्षा गुप्ता रही। सभी विजेता माताओं को क्राउन पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, प्रियंका जैन, करुणा कश्यप, आरती माथुर, अन्नू, रागिनी तिवारी, स्नेहा नेगी आदि शामिल हुए। संचालन प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में दिव्यांशी, साक्षी, कौशल, ऋतु, शालिनी, श्रुति ने बढ़चढ़कर भाग लिया।