फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’

Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पहले तो परिवार से बगावत कर चार बच्चों की मां ने सात बच्चों के पिता प्रेमी का हाथ थाम लेने से गुरेज नहीं किया। अब वही प्रेमी उसे विलेन की तरह खटक रहा है। किसी भी तरह से अब वह उसे जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी है। इस अजीबोगरीब प्रेम कथा में स्थानीय पुलिस भी उलझकर रह गई है।
विज्ञापन

 वर्ष 2014 में क्षेत्र से 48 वर्षीय ऑटो चालक अचानक गायब हो गया। उसके बेटे ने पिता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई, पर चंद दिन में कहानी खुलकर सामने आ गई। दरअसल, अधेड़ उम्र के ऑटो चालक का पास के ही मोहल्ले की चार बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी के साथ भगवानपुर क्षेत्र के अपने मूल गांव में रह रहा था। पूरे मामले की जानकारी महिला के परिजनों को भी पता चल गई। ऑटो चालक अपनी पहली पत्नी एवं बच्चों का भी खर्चा उठाता रहा तथा उसने प्रेमिका को दूसरी पत्नी बनाकर गांव में रखा। तब से अब तक प्रेमिका बिलकुल पत्नी की ही तरह गांव में रहती चली आई, लेकिन दस दिन बाद वह गांव रोशनाबाद में अपने मायके जाने की बात कहकर निकली फिर वापस नहीं लौटी। पति के तब होश उड़ गए, जब ज्वालापुर पुलिस ने उससे संपर्क साधा। उसे बताया गया कि उसकी प्रेमिका ने उस पर कई माह तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रेमिका प्रेमी का आमना-सामना कोतवाली कैंपस में हुआ। प्रेमी बार-बार उससे यही पूछता रहा कि आखिर उसका कसूर क्या है, लेकिन उसे जवाब नहीं मिल पाया। पुलिस भी उलझन में रही।
विवेचना कर रहे एसआई राजेंद्र पंवार ने बताया कि महिला ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें