हरिद्वार। चेतन ज्योति आश्रम के सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं से जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार वैभव गुप्ता ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें, सफलता निश्चय ही आपके कदम चूमेगी। कहा कि जब भी समाज में छात्र-छात्राओं को अवसर मिलता है, वे अपनी प्रतिभा से देश और समाज का बेहतर मार्गदर्शन करते हैं। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि बच्चों में से ही भविष्य के वैज्ञानिक, चिकित्सक, राजनेता और समाजसेवी निकलकर देश की सेवा करेंगे। कहा कि युवा पीढ़ी को समाज सेवा के संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर राजेंद्र नाथ गोस्वामी (अधिवक्ता), डॉ. सत्यनारायण शर्मा, ब्रजभूषण विद्यार्थी, दिनेश शर्मा, चंद्रशेखर कौशिक, मुकेश वार्ष्णेय, रतन मणि डोभाल, संदीप शास्त्री, दिनेश जोशी, कुलभूषण शर्मा, नीरज मंमगाई, अनुभव, कौशल मित्तल आदि मौजूद रहे।