फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: इंस्टाग्राम रील पर विवाद, युवक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। इंस्टाग्राम पर रील साझा करने के बाद एक युवक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। साइबर पोर्टल पर मिली शिकायत और ऑडियो क्लिप की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर नगर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता चिराग दवानी हरिद्वार स्थित एक होटल में कार्यरत हैं। साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि होटल के पूर्व कर्मचारी दीपक गुप्ता उर्फ बंटी के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार की शिकायतें हुई थीं। आरोप है कि लगातार शिकायतों के चलते होटल प्रबंधन ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं।
शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करने के बाद दीपक गुप्ता ने मोबाइल कर उसे जान से मारने की धमकी दी। विवेचक ऋषिकांत पटवाल ने ऑडियो क्लिप की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया फोन पर धमकी देने की पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें