फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्टस से आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य होता है बेहतर: चौधरी

विज्ञापन
अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस की और से आयोजित कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो में प्रतिभ - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस की ओर से शिवालिक नगर कम्युनिटी सेंटर में कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन किया गया। शो में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डेमोस्ट्रेशन में खिलाड़ियों ने किक से मार्बल, मटका, लकड़ी का फट्टा आदि तोड़ने का प्रदर्शन भी किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ब्लैक, ओरेंज, ग्रीन, ब्राउन, रेड एवं येलो बेल्ट, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। शो में खिलाड़ियों ने अपराधियों से बचाव के लिए किस प्रकार स्वयं की रक्षा की जा सकती है, इसका प्रदर्शन भी किया। आशीहार कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सात खिलाड़ियों को ब्लैक ब्लेट प्रदान की गई। आरआई पुलिस लाइन जितेंद्र जोशी, पंकज कुमार साहनी, नवीन शर्मा, श्वेता यादव व अंशुरानी आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची अंशुरानी ने कहा कि अशीहारा में बालिकाएं भी मार्शल आर्ट प्रशिक्षण ले रही हैं। मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ आगे जाकर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें