फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेट्रो में जेई पति के अलावा सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोमल निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी अमित कुमार निवासी ग्राम खेड़ी खुर्द श्यामपुर थाना रायवाला देहरादून हाल मेट्रो निकेतन मेट्रो स्टेशन सेक्टर-50 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर से जुलाई 2021 में हुई थी। पति दिल्ली मेट्रो रेल कर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन फायर ब्रिगेड लेन बाराखंबा रोड नई दिल्ली में जेई है। आरोप है कि पति अमित और उसके माता-पिता दोनों जीजा, बहनें दहेज में 10 लाख और कार की मांग करते हुए उत्पीड़न किया। 31 मई 2022 को उसने बेटी को जन्म देने पर पति ने अपशब्द कहे।
आरोप है कि 12 अक्तूबर को पति ने शराब के नशे में उसे बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। तब से मायके में रह रही है। 19 अक्तूबर को पति अपने दो दोस्तों के साथ मायके आया और उसकी बेटी को उठाकर ले जाने लगा। विरोध करने पर चाकू से उस पर हमला कर भाग गया। एसएचओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पति अमित कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास मिथलेश, ननद अमृता चन्द्रा, दीप्ति सिंह, ननदोई आशीष चन्द्रा, अरूण प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें