फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार ने झांसी की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में चार दिवसीय बीएचईएल अंतर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान हरिद्वार ने झांसी को पराजित कर जीत दर्ज की। टीएस मुरली ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है। खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना। कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है, जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए। उन्होंने सभी टीमों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। हरिद्वार टीम के कप्तान संदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

अंतर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 इकाइयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीएचईएल झांसी व बीएचईएल हरिद्वार के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने झांसी को पराजित कर जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक अगस्टिन खाखा, महासचिव अभिनव आशीष, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य परविंदर सिंह, बीएचईएल कर्मचारी व यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें