फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हुए ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रानीपुर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक रीता सिंह निवासी शिवालिकनगर ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी कंवलप्रीत सिंह निवासी जयपुर के साथ 20 जनवरी 2018 को हुई थी। आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। वहीं दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी करने लगे।
आरोप है कि शादी से 15 दिन के बाद जब उसके पिता ने पगफेरा के लिए उसके ससुराल वालों को फोन किया तो आरोपियों ने उसे जाने से मना कर दिया। शादी के बाद ही विवाहिता को पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी हैं। महिला के पति ने उसे तलाक देने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें