फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम हो गया आम, लोग परेशान

विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ललतारो पुल जाने वाले मार्ग पर लगा जाम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शहर में जाम आम हो गया है। कहीं दुकानदारों के सड़क पर अतिक्रमण की वजह से तो कहीं वाहन चालकों के बेतरतीब परिचालन से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या की ओर पुलिस प्रशासन और नगर निगम का ध्यान नहीं है। मंगलवार को शिवरात्रि के बाद बुधवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ललतारौ पुल से सिटी पोस्ट आफिस तक जाम लगा। अपर रोड पर भी जाम से लोग जूझते रहे। जाम की समस्या को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप गौड़ ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश करते ही जाम और अतिक्रमण श्रद्धालुओं का स्वागत करता है। शहर में अपर रोड, ललतारौ पुल से सिटी पोस्ट ऑफिस, ललतारौ पुल से बिरला घाट, रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति के सामने जाम लगता रहता है। यहां सड़कों पर कहीं रेहड़ी वालों का कब्जा है तो कहीं दुकानदारों ने टिन के शेड के साथ चबूतरा बना लिया है। रही-सही कसर दुकानदार बडे़ वाहनों को रोड पर खडे़ कर सामान उतारने में पूरी कर देते हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप गौड ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर ललतारौ पुल से हरकी पैड़ी तक ई-रिक्शा व ऑटो के संचालक को बंद कराने की मांग की है। इन वाहनों का संचालक नो एंट्री में हो रहा है। एसपी सिटी को भेजे पत्र में कहा है कि ई-रिक्शा व ऑटो को नो एंट्री में बंद करवाकर वन-वे सिस्टम लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें