फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन के आखिरी वीकेंड पर जाम ने यात्रियों को रूलाया

विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। हर वीकेंड पर हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के साथ शहर के अंदर की सड़कों पर लगने वाले से जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रविवार को भी चिलचिलाती गर्मी और घंटों के जाम ने श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों का पसीना निकाल दिया। हर बार पुलिस की ओर से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के दावे किए जाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की तैयारियां धरी रह जाती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में ही लोग धर्मनगरी पहुंचना शुरू हो गए थे। रात होते-होते हाईवे और शहर के अंदर वाहनों का दबाव बढ़ता गया और जाम लगना शुरू हो गया था। रविवार को सुबह से ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सैलानियों का यहां आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा देहरादून-दिल्ली हाईवे और शहर के अंदर रेलवे स्टेशन रोड, ललतारो पुल से लेकर बिरला पुल पर यातायात का दबाव बढ़ता चला गया। इसके बाद जाम लगना शुरू हो गया।
हाईवे पर शंकराचार्य चौक, चंडी घाट चौक से लेकर दूधाधारी चौक तक जाम लगता रहा। एक तो जाम और ऊपर से तेज धूप के चलते वाहनों के अंदर बढ़े लोग परेशान हो गए। चौराहों और शहर के कई हिस्सों में पुलिसकर्मी तैनात तो नजर आए। लेकिन, वाहनों की कतारें लगने के बाद जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

------------------------
मनमानी पर उतरे पार्किंग संचालक
गड्ढा पार्किंग के पास से रोडी बेलवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर पार्किंग संचालकों ने रास्ता बंद कर दिया। मनमानी करते हुए वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाते रहे। यहां वाहन खड़े करने के बाद वाहन सवारों को कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाना पड़ा। कई लोगों की वाहन खड़े न करने को लेकर पार्किंग कर्मचारियों से बहस भी हुई।
-----------------------
चीला में भी लगा जाम, फंसे वाहन
चंडी घाट की तरफ से चीला जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगने से वाहन फंसे रहे। शनिवार की रात को भी चीला मार्ग पर जाम लगा था। रविवार को भी जाम लगता रहा।
------
बैराज और सड़क किनारे खड़े कर दिए वाहन
चीला बैराज के पास और वीवीआईपी घाट के समीप शनिवार की रात में वाहन खड़े कर लोग घूमने चल दिए। सीपीयू कर्मी सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान कर उन पर ही चस्पा करते दिखे।
-------
स्थानीय घाटों से ही स्नान कर लौट गए श्रद्धालु
रविवार की दोपहर में श्रद्धालु धर्मनगरी तक तो पहुंच गए। लेकिन, हाईवे और शहर के अंदर जाम के कारण श्रद्धालु हरकी पैड़ी तक नहीं पहुंच सके। जिसके बाद मायापुर में अमरापुर घाट, प्रेम नगर आश्रम घाट और आसपास के घाटों के साथ ही सिंहद्वार पर ही श्रद्धालु स्नान करके लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें