भेल में प्रदर्शसन करते श्रमिक ।
- फोटो : HARIDWAR
पीपीपी, एसआईपी और बोनस आदि मांगों को लेकर भेल कर्मचारियों ने बीएमकेपी (इंटक) के महासचिव राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया।
राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीनता बरत रहा है। भेल कर्मचारी कमरतोड़ मेहनत कर उत्पादन लक्ष्य को पूर्ण करते हैं। लेकिन प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अन्याय करने पर तुला हुआ है। कर्मचारियों को मिलने वाले पीपीपी एवं एसआईपी जैसे लाभ के प्रति प्रबंधन लचर रवैया अपनाते हुए जेसीएम बुलाने में आनकानी की जा रही है। पीपीपी एवं एसआईपी का पिछले वर्ष का भुगतान भी अभी तक लंबित है। कारपोरेट प्रबंधन अतिशीघ्र संयुक्त समिति की बैठक बुलाकर विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष का पीपीपी एवं एसआईपी का भुगतान सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि भेल श्रमिक यूनियनों के मान्यता चुनाव शीघ्र कराने के साथ कर्मचारी हित में टर्म इंश्योरेंस प्लान लागू किया जाए। कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों की सहायता के लिए लागू योजना अवधि को पांच वर्ष के स्थान पर सेवानिवृत्ति तक लागू की जाए। सीएफएफपी इंटक संगठन के संरक्षक सुक्रमपाल ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को प्रतिवर्ष मिलने वाले उपहार एवं जूते के वितरण पर भी उदासीनता भरा रवैया अपना रहा है। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, मुकुल राज और अमित सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सचिन चौहान, मुकेश कुमार, अजय, वैभव, इम्तियाज, पंकज कुमार, राजीव कुमार, राकेश चौहान, कपिल पुंडीर, संदीप, अमरीश आदि शामिल रहे।