फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जरूरतमंदों को दिलवाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की धामी सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। कार्यकर्ता भी सभी जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम धनपुरा में सचिन चौहान, राजपाल की ओर से आयोजित नवनियुक्त जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं नव नियुक्त मंडल मोर्चा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सभी उपलब्धियां के साथ प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचना है, तभी मिशन 2027 सफल होगा। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का चित्र स्वामी यतीश्वरानंद को भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर दर्जाधारी डॉ. जयपाल चौहान, सुनील सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, नलकीराम सैनी, हरद्वारी चौहान, गुरबाज, श्रवण चौहान, कमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें