फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डीएम कॉलोनी, रोशनाबाद निवासी जतिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका मकान वार्ड-59, सीतापुर स्थित खजान सिंह इन्क्लेव, गणेश विहार के पास निर्माणाधीन है। बताया कि 21 मार्च की रात चोरों ने मकान में घुसकर प्लंबिंग से संबंधित सामान, दो पाइप सेट, जगुआर की टंकी, एल्बो ब्रास, बिजली की तार समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें सामान गायब मिला। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने पर चोरी का पता चला। कैमरों में चोर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें