फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत रामानंद सरस्वती बने गोपाल आश्रम के महंत

विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में महंत रामानंद सरस्वती का पट्टाभिषेक करते संत। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में महंत रामानंद सरस्वती का पट्टाभिषेक हुआ। संत समाज ने महंत रामानंद सरस्वती को तिलक चादर प्रदान कर गोपाल आश्रम का उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा है कि ब्रह्मलीन गोपालानंद सरस्वती महान संत थे। बाबा हठयोगी और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि महापुरुषों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। श्रीमहंत विष्णु दास एवं महंत प्रह्लाद दास ने कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। गोपाल आश्रम के नवनियुक्त उत्तराधिकारी महंत रामानंद सरस्वती ने कहा कि जो दायित्व उन्हें संत समाज द्वारा सौंपा गया है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर महंत देवानंद सरस्वती, महंत गोविंद दास, महंत रघुवीर दास, महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत सत्यम गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें