फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-एक स्थित मतगणना स्थल शिवडेल स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की 11 विधानसभाओं की मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

पांडेय ने 11 विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम, ईवीएम रूम और डाक मत पत्र रूम की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा-व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आवश्यकता है वहां-वहां पर साइन बोर्ड लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें