फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ऋषिकुल परिसर में मदन कौशिक की समीक्षा बैठक, सचिव व कुलपति को दिए निर्देश

Sun, 19 Jul 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलपति, कुलसचिव समेत शासन के सचिव और अपर सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
विज्ञापन

- परिसर में पौधरोपण कर संकायों में निरीक्षण कि आयुष मंत्री मदन कौशिक ने सफाई व्यवस्था रखने को कहा
- सचिव, अपर सचिव, कुलपति और कुलसचिव से फोन पर की वार्ता, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों की मान्यता रद्द होने की आशंका पर गहरी चिंता जताते हुए कुलपति, कुलसचिव, शासन के सचिव और अपर सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारतीय केंद्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को बिना सूचना ऋषिकुल परिसर पहुंचे मदन कौशिक ने हरेला पर्व के पाक्षिक महोत्सव के तहत अस्पताल की वाटिका में रुद्राक्ष और आंवले के पौधे लगाए तथा शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। परिसर निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। निरीक्षण में शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली, जिस पर उन्होंने शिक्षकों की तत्काल पदोन्नति और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
अधिकारियों को सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने ऋषिकुल परिसर में परिसर निदेशक डॉ. अनूप कुमार गक्खड़, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी सिंह, द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चौबे, अगद तंत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र तिवारी, डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह सहित अन्य विभागों के शिक्षकों, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने सचिव, अपर सचिव, कुलपति और कुलसचिव से फोन पर वार्ता कर विश्वविद्यालय, शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़ी सभी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें