रेड अलर्ट पर जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित
हरिद्वार। भारी बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार 20 जुलाई को होने वाला साप्ताहिक जनता मिलन व जन सुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होना था। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं से बचने का आग्रह किया। इसके साथ ही, सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन तंत्र को तुरंत सूचित करने को कहा गया है। मा.सि.रि.