फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa Devi Temple: आज से मां मनसा देवी मंदिर रोपवे तीन दिन के लिए बंद, अर्द्धवार्षिक रखरखाव के लिए होगी मरम्मत

Mon, 04 Jul 2022 03:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

मनसा देवी मंदिर का रोपवे आज से तीन दिन के लिए बंद होने जा रहा है। अर्द्धवार्षिक रख रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
mansa devi temple - फोटो : Nirpa Rawal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप हरिद्वार घूमने आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है कि आज सोमवार से तीन दिन के लिए मां मनसा देवी मंदिर पर जाने वाला रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे बंद रहेगा। यह बंदी अर्द्ध वार्षिक रख रखाव के कारण की जा रही है।

विज्ञापन


मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर पर रोपवे (उड़न खटोला) का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि अर्द्धवार्षिक रख रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा।

इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मां चंडी देवी रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रखरखाव के कार्य पूरे होने के बाद रोपवे का संचालन पूर्व की तरह शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें