फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में चाहिए लीकेज-गड्ढामुक्त शहर

Sat, 01 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहर की समस्याएं हल करने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए बिजली, पानी एवं सड़कों की स्थिति चार दिन में  दुरुस्त करने के दो टूक निर्देश दिए हैं। चेताया कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लीकेज तथा पेयजल की किल्लत पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही हाईवे निर्माण के दौरान पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

   शनिवार को अगस्त क्रांति भवन परिसर में शहर की समस्याओं के संबंध में बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस बात पर नाराजगी जताई कि शहर में भी अधिकारी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शहरभर में हो रही पानी की लीकेज तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। कहा कि पेयजल लीकेज पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। लीकेज तत्काल ठीक करने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाए। उन्होंने एनएच की ओर से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने पर नुकसान को ठीक न करने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


 कौशिक ने नगर में हैंडपंपों को ठीक करने व जरूरत पड़ने पर ट्यूबवेल के लिए डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को 26 बड़े नालों की सफाई के लिए तुरंत टेंडर के आदेश दिए। जलभराव के संवेदनशील  क्षेत्र चिह्नित कर वहां बचाव कार्य शुरू  करने को कहा। कनखल के लाटोवाली, कुम्हारगढ़ा, रेलवे स्टेशन के पास, औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। लोनिवि को सड़कों में जगह-जगह हो रहे गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए।
 एचआरडीए को पार्कों के सुंदरीकरण करने तथा  वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ की कार्ययोजना अभी से तैयार करने को कहा। मेयर मनोज गर्ग ने डेंगू नियंत्रण के लिए प्लान तैयार करने तथा पेयजल लीकेज पर समन्वय बनाने पर जोर दिया।

बैठक में जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, सीडीओ डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, एचआरडीए के सचिव अरविंद पांडे, एमएनए अशोक पांडे, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी वर्मा, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता यूएस रावत, जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी समेत विधायक प्रतिनिधि  मुकेश कौशिक, विकास तिवारी, रमेश गौड़, अनिरुद्ध भाटी, कामिनी सड़ाना, देवेंद्र मनवाल, पार्षद विजय शर्मा, नरेश शर्मा, विनीत जौली दीपकनाथ गोस्वामी, सचिन शर्मा चीनू आदि मौजूद रहे।

जलभराव दूर करने को लेंगे भेल का सहयोग
शहरी विकास मंत्री कौशिक ने जलभराव की समस्या का निराकरण कराने के लिए भेल से भी सहयोग लेने की बात कही। कहा कि भेल का सारा पानी भगत सिंह चौक पर एकत्र होता है जो मध्य हरिद्वार में जलभराव का कारण बनता है। भेल के पानी का निस्तारण करने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए वे खुद जिलाधिकारी और भेल के कार्यपालक निदेशक के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


 एक हफ्ते से ठीक नहीं हो रही स्ट्रीट लाइटें
 भाजपा कनखल मंडल महामंत्री  प्रेमशंकर पिंकी ने बैठक में कहा कि खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है। लाइटें लगाने के दौरान बताया जाता है कि कंपनी ही मेंटीनेंस भी कराएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। पार्षद विजय शर्मा ने बस्तियों में समाज कल्याण विभाग की ओर से शिविर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें