उत्तराखंड ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का पांचवां द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध च?
- फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का पांचवां द्विवार्षिक अधिवेशन प्रसार प्रशिक्षण केंद्र गुरुकुल कांगड़ी परिसर में संपन्न हो गया। अधिवेशन में निर्विरोध चुनाव कराया गया और सात सूत्री मांगों के लिए उपायुक्त प्रशासन हरगोविंद भट्ट को दिया गया।
अधिवेशन में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की मुख्य मांगों में खंड विकास अधिकारी के पदों पर 25 प्रतिशत कोटा आवंटित, विकास खंडों के अंतर्गत प्रभारी खंड विकास अधिकारी का कार्यभार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को और आहरण वितरण का कार्य देने, कनिष्ठ सहायकों की ओर से लेखा संबंधी कार्य किए जाने पर मानदेय, विभागीय पदोन्नति के समय अधियाचन वर्ष की रिक्तियों की गणना कर डीपीसी कराने, अधिवेशन में कनिष्ठ सहायकों की योग्यता स्नातक कर लेवल-5 में ग्रेड वेतन- 2800 करने, प्रधान सहायकों का प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर संविलियन कर प्रधान सहायकों के पदों को समाप्त करने, अत्याधिक कार्यभार में वृद्धि होने के फलस्वरूप अतिरिक्त पद सृजित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभाग के मिनिस्ट्रियल संवर्ग के अतिरिक्त 27 पद वापस कर कुल 429 स्वीकृत पदों पर संशोधित पुनर्गठित ढांचा स्वीकृत करने की मांग की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष पद पर केपी मेहता, महामंत्री पद पर मोहम्मद इमरान अंसारी चुने गए। इसके अलावा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, हरेंद्र सिंह रावत, आभा बिष्ट, संयुक्त सचिव अशोक कुमार धमांदा, कोषाध्यक्ष गगनदीप रावत और कल्पना नंदा को आजीवन संरक्षक चुना गया। इस मौके पर उपायुक्त (प्रशिक्षण) एके राजपुत, जटांशकर, रेशम सिंह, विनय सैनी आदि मौजूद रहे।