फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि से बिना कोविड रिपोर्ट के कुंभनगरी नहीं आ पाएंगे श्रद्धालु

Wed, 31 Mar 2021 02:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कल (गुरुवार) से श्रद्धालु बिना कोविड निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के जिले की सीमा में दाखिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ के आधिकारिक रूप से शुरू होने के साथ कोविड एसओपी लागू हो जाएगी


बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि से महाकुंभ के आधिकारिक रूप से शुरू होने के साथ कोविड एसओपी लागू हो जाएगी। इस दौरान राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की रैंडम कोविड जांच भी होगी।

उत्तराखंडः देहरादून में लक्ष्मण चौक क्षेत्र के पास बनाया गया कंटेनमेंट जोन, ये रहेंगी पाबंदियां

विज्ञापन


पंजीकरण और 72 घंटे तक कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य 

बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि से कुंभनगरी में आने के लिए पंजीकरण और 72 घंटे तक कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य हो जाएगी। पंजीकरण और कोविड रिपोर्ट दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल महाकुंभ मेला अवधि निर्धारित की है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

राज्यसीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है

एसओपी के पालन के लिए मेला क्षेत्र के नारसन, चिड़ियापुर, भगवानपुर, खानपुर राज्यसीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा एसओपी के पालन के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमें भी बनाई गई है।

Corona in Uttarakhand: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से एक्शन में सरकार, एक बार फिर होगी सख्ती

असुविधा न हो इसके लिए राज्यसीमा पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी

चेकपोस्ट पर कोविड रिपोर्ट और पंजीकरण देखने के साथ ही श्रद्धालुओं को आगे रवाना कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए राज्यसीमा पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मास्क और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

यहां करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण

https://www.haridwarkumbhmela2021.com/

बुधवार- गुरुवार मध्यरात्रि से ही महाकुंभ की एसओपी लागू हो जाएगी। राज्यसीमा पर यात्रियों को पंजीकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा।
- सी. रविशंकर, जिलाधिकारी हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें