जिलापूर्ति अधिकारी देहरादून उक्त क्षेत्र में दैनिक जरूरत की सामग्री राशन, सब्जी और फल विक्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आकस्मिकता की स्थिति में पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मैदान में रहेंगी।
12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले साथ लाएं कोविड निगेटिव रिपोर्ट
वहीं अब उत्तराखंड में एक अप्रैल से दिल्ली सहित 12 राज्यों से आने वालों लोगों को असुविधा से बचने के लिए 72 घंटे की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी। राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोगों को यह सलाह दी है।
इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और सीमा की चौकियों पर रैंडम परीक्षण और टेस्टिंग का आदेश दिया गया है। वहीं, हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू है।
इन राज्यों से आने वालों को साथ रखनी होगी रिपोर्ट
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान।