हरिद्वार। लेनदेन को लेकर दो लोगों में गाली-गलौच होने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक ने दूसरे के हाथ में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति प्रोपर्टी खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं।
पथरी थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक गांव गाडोवाली निवासी फारूक अंसारी का बुुधवार को भूपतवाला हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान उक्त व्यक्ति ने फारूक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को मौके से हिरासत में लेने के बाद घायल फारूक को उपचार के लिए अस्पताल में उपचार कराया। पथरी थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया मामले में अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।