हरिद्वार। भारतीय संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान विषय पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों का कौशिल निखारती हैं। कला प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में कशिश, अमृता सिंह, अश्वनी कुमार मौर्य, बाल वर्ग में श्रेष्ठा कुशवाह, कनक सिंह, जाह्नवी त्यागी, किशोर वर्ग में प्रिंसी चौधरी, ऋचा पांडेय, भावना प्रजापति और तरुण वर्ग में वर्षा पाल, अजय कुमार पासवान और दीपा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के बाल वर्ग में अमित कुमार, सारिका नेगी, गीता कुमारी, किशोर वर्ग में शुभम पंत, स्नेहा शर्मा, आशीष कुमार, तरुण वर्ग में सिमरन ध्यानी, शिवांगी चौहान, रजत राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पायल, दीपशिखा, शिवानी, मानसी कश्यप ने सरस्वती वंदना और पायल ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर मनोज गर्ग, प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, व्यवस्थापक नरेंद्र पाल, शिव प्रकाश अग्रवाल व रामप्रकाश आदि ने विजेता और उपविजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नंद लाल अरोड़ा, रेखा सिंघल, पूजा वर्मा, विपिन जोशी, योगेश, रामचरण, रुद्र प्रताप शास्त्री, प्रवीण कुमार, पंकज शर्मा, तारा दत्त जोशी, डॉ. अशोक कुमार, हरीश श्रीवास्तव, दीपक कुमार व सुमन त्यागी आदि मौजूद थे।
साध्वी प्रज्ञा का होगा स्वागत
हरिद्वार। राष्ट्रीय हिंदू क्रांतिदल की रविवार को ज्वालापुर में बैठक हुई। इसमें साध्वी प्रज्ञा के रिहा होने पर खुशी जताई गई। क्रांतिदल की ओर से हरिद्वार बुलाकर उनका स्वागत करने का निर्णय लिया गया। क्रांतिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के रिहा होने से यह साबित हो गया है कि साधु संतों और हिंदुओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम किया गया। इस अवसर पर अनिल तेश्वर, सुनील कांगड़ा, यशवीर सिंह, अनुज कुमार, नीलम शर्मा, प्रभा कौशिक, प्रवीण तिवारी, अजय कुमार व नरेश आदि थे।