फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ धरना

Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ताओं धरना देकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को देवपुरा चौक स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उपवास और धरना दिया।  इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो लोग भ्रष्टाचार का पर्दाफाश नहीं होने देना चाहते। वे भ्रष्टाचार के  खिलाफ जंग लड़ रहे आरटीआई कार्यकर्ताओं का हौसला तोड़ने के लिए उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। इन सभी मामलों की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की गई। धरना स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बडोनी ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता संजय त्रिवाल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिस पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इससे पहले आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश चौहान की हत्या की जा चुकी है और उनके बेटे गुणबहादुर को भी झूठे मुकदमे में फंसाया गया। प्रदेश भर में आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने का दौर जारी है। उन्होंने इस बारे में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सभा को अनुज चौहान, जेपी अमोली, पुरुषोत्तम झा, प्रमोद गिरि, नरेश कुमार, अमजद अली, संजय त्रिवाल, शाह आलम, ज्ञानेंद्र पंडित, आलोक तिवारी, मनीष गुप्ता, अश्वनी सैनी, रामअवतार चौहान, धीरज विद्रोही, इंतजार अली, अमजद अली, राधाकृष्ण, दीपक कुमार जैन, घनश्याम सिंह, रवि जैन समेत बड़ी संख्या में आरटीआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में सभी ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें