फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावंड़ में गंगाजल रख शिवधाम को रवाना हुए भक्त

विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को धर्मनगरी से बड़ी संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हुए। धर्मनगरी का वातावरण भगवान शिव के जयकारों से धर्ममय बना हुआ है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर हर शिव भक्त देवाधि देव महादेव भगवान आशुतोष का अभिषेक कर गंगा स्नान कर पुण्य कमाना चाहता है। शुक्रवार को धर्मनगरी में गंगा घाटों से लेकर बाजारों और हाईवे पर हर तरफ भोला तेरी बम, बम-बम भोले, महादेव की जय हो की गूंज रही। कांवड़ लेकर जाने वाले तमाम भक्तों की टोलियों ने अपने वाहनों पर साउंड सिस्टम भी लगवाए हुए हैं। कई जगहों पर शिवभक्तों के लिए ठहरने व खाने आदि के लिए भंड़ारे की व्यवस्था क्षेत्र के समाजसेवियों के द्वारा की जा रही है। कांवड़ियों की सेवा के लिए दर्द से राहत के लिए दवा का इंतजाम भी किया जा रहा है। हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान के कांवड़ियों के जत्थे निकल चुके हैं। अब पड़ोसी जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत के कांवड़ियों के जत्थे पहुंचेंगे। इसके साथ ही जिले के आसपास के गांवों से भी कांवड़ियों का आवागमन होगा। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर में पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें