फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा रोगियों को नंगा कर नचाया, परिजन भड़के

Mon, 12 Sep 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मरीजों के कपड़े उतारकर उनसे जबरन डांस कराने और पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इस पर भड़के परिजनों ने सोमवार को पहले नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा काटा और फिर पुलिस को केंद्र संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में अपने बच्चों का इलाज कराने वाले परिजनों ने पुलिस से शिकायत की कि केंद्र में भर्ती लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। उन्हें जबरन पीटा जा रहा है। वहां इलाज करा रहे आशु खान, सुशील गिरी आदि ने पुलिस को बताया कि कि संचालक रात को शराब पीकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता है। उन्हें नंगा कर नचाया जाता है। जो नाचने से मना करते है।

उन्हें रातभर पीटा जाता है। उन्होंने अपने शरीर पर बने चोट के निशान हैं। उन्हें भरपेट खाना नहीं दिया जाता है। परिजनों का आरोप है कि रविवार को पुलिस ने केंद्र छापा मारा था। जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन रात में छोड़ दिया गया। पुलिस से शिकायत करने वालों में  रिहान, नदीम, राजेंद्र कुमार, कमलेश, सलीम, अभिषेक, रमेश आदि हैं। चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें