फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में गिर रखे गंदे नालों के विरोध में रैली

Mon, 12 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में गिर रहे गंदे नालों के विरोध में राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने कनखल में शंखनाद कर जनजागरण रैली निकाली। मंच के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सोमवार को गंगा में गिर रहे नालों के विरोध में राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व कार्यकर्ता कनखल स्थित दक्ष मंदिर के पास एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जनजागरण रैली निकाली। रैली कनखल के चौक बाजार, लाटोवाली, होली मोहल्ला से होते हुए वापस दक्ष मंदिर पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि गंगा स्वच्छता के नाम पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती जनता को गुमराह कर राजनीति कर रही है।

गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों की घोषणा के बाद भी गंगा प्रदूषित हो रही है। मंच प्रभारी सुनील भाष्कर ने कहा कि केंद्र सरकार गंगा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। गंदे नाले अब भी गंगा में गिर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गंगा के नाम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जनजागरण रैली में सावक मंच के जिला उपाध्यक्ष करुण कुमार मदान, संजय गुप्ता, भजन सिंह, डा. अजय पाठक, जितेंद्र सिंह, आदेश जैन, सुनील भटिया, संजय गौड़, राजू बख्शी, विष्णु पांडे, बंटी कुमार, महेश व्यास, अभय भारद्वाज, चंद्रपाल, धर्मेंद्र कौशिक, जीवन सहगह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें