फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बलिदानियों से मिलती है प्रेरणा: एसएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते एसएसपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जवानों को नमन करते हुए कहा कि जिन जवानों ने अपने कर्तव्यों के लिए शहादत दी है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा और वे जवानों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में स्थापित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। शहीद स्मारक पर डीआईजी/ एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के साथ ही अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सलामी गारद से शोक सलामी देकर शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया गया। बता दें कि एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक उत्तराखंड पुलिस के शहीद वीर मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, बलवीर गाड़िया चमोली के रैणी में हुई आपदा में शहीद हुए थे। इसके अलावा मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह सड़क दुघर्टना में उस समय शहीद हुए थे, जब वह विभागीय कार्य से देहरादून आए थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परविंद्र डोबाल, सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. विशाखा अशोक भदाणे आदि मौजूद रहे।
शहीद जवानों को किया याद
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 40वीं वाहिनी में स्थित शहीद स्मारक पर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बलों सहित पूरे देश में वीरगति को प्राप्त होने वाले कुल 377 अधिकारी/कर्मचारियों की शहादत को याद किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एएसपी जीआरपी मनोज कुमार कत्याल, सहायक सेनानायक वीरेंद्र सिंह डबराल, शिविरपाल राजपाल सिंह रावत, एटीसी प्रतिसार निरीक्षक नरेश जखमोला, आतंकवाद निरोधी दस्ता के प्रभारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें