फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार कुंभ...कुंभ की तैयारियों के बीच पुलिसकर्मियों के लिए बढ़ रहीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोशनाबाद पुलिस लाइन में नई बैरक का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास और कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए जिले में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
पुलिस लाइन रोशनाबाद में नई बैरक का निर्माण कार्य 80 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। वहीं, मायापुर स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। ऐसे में उनके ठहरने, कामकाज और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करना पुलिस विभाग के लिए अहम चुनौती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए पुलिस लाइन रोशनाबाद में बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पुलिसकर्मियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके अलावा मायापुर में अग्निशमन विभाग के कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पीएसी परिसर में भी कार्य किए जा रहे हैं। कुंभ क्षेत्र में आने वाले ऋषिकेश और मुनिकीरेती में भी पुलिस चौकी व अन्य जगहों पर निर्माण कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कुंभ मेले के दौरान पुलिस और अग्निशमन विभाग की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुंभ के तहत पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें