फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में मुसीबत बनेगा नाले का अधूरा निर्माण़

विज्ञापन
ज्वालापुर में अधर में पड़ा नाले का निर्माण कार्य। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर में नाले का अधूरा निर्माण कार्य बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। कड़च्छ से गुरुद्वारा तक नाले के पुनर्निर्माण का काम बजट के अभाव में अधर में ही लटक गया है। हल्की बारिश में भी पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश होने पर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। अब मानसून सिर पर होने से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल्द नाले का निर्माण पूरा करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) मद से कड़च्छ से गुरुद्वारा रोड तक करीब 770 मीटर लंबे नाले का पुनर्निर्माण का कार्य हो रहा है। कार्यदायी संस्था निर्माण विभाग की ओर से बीते वर्ष जुलाई में काम शुरू किया था। इसका करीब 9 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। छह महीने में ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन, 11 महीने होने को है और आधा काम भी पूरा नहीं हो सका।
गुरुद्वारा रोड से बकरा मार्केट पुलिया तक नाले का निर्माण तो कर लिया गया। लेकिन अब बकरा मार्केट के पास 15 दिन पहले निर्माण बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद सोमवार को स्थानीय लोगों ने रोशनाबाद पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र देकर नाले के निर्माण को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। रमेश चंद, यावर खान, फिरोज, मेहराज, अफरोज, दिलशाद अहमद, बबलू खान, अलतमश ने बताया कि नाले का कार्य बेहद धीमी गति और बेतरतीब तरीके से किया जा रहा है। पीछे से आ रहे नाले के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था।
विज्ञापन

एचआरडीए से बजट नहीं मिलने से ठेकेदार को भी भुगतान नहीं हो पाया। फिलहाल 40 फीसदी ही बजट मिला था। जो भी बजट था वह खर्च हो चुका है। भुगतान न होने से ठेकेदार ने काम को बीच में ही काम रोक दिया। अब बजट मिलते ही जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- रामजी लाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण विभाग
नाले के बजट को लेकर जानकारी नहीं है। 30 मई को एचआरडीए की बोर्ड बैठक होनी है। जिसमें बजट पास होगा। अगर नाले से संबंधित कोई बजट रुका हुआ है तो बोर्ड बैठक में बजट पास होते ही उसे जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- उत्तम सिंह चौहान, सचिव, एचआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें