फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का स्तर सुधारना पहली प्राथमिकता

Fri, 19 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अपने काम को सही ढंग से नहीं करेगा उसे गंगा मां बर्बाद कर देगी। अरविंद पांडेय शुक्रवार को चंडीघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण कर रहे थे। आदर्श सेवा समिति तथा आईटीसी सुनहरा कल अभियान के अंतर्गत इस भवन का लोकार्पण किया गया है। उन्होनें प्राथमिक विद्यालय के उच्चीकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने  कहा  कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधरने के लिए उद्योग जगत का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हालात बदलेंगे शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल आना ही पड़ेगा।  शिक्षामंत्री ने कहा कि विधायक स्वामी यतीश्वरानंद  द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर चंडीघाट  के विद्यालय का कक्षा आठ तक उच्चीकरण किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, विद्यालयीय शिक्षा महानिदेशक आलोक शेखर तिवारी, अपर मुख्य सचिव दीपेंद्र चौधरी, आईटीसी के मुख्य प्रबंधक कौशिक मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधी ओमप्रकाश जमदग्नि,  हरिद्वार मैन्यूफक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा, डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सैनी, बृजपाल सिंह राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें