हरिद्वार। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर भाजपा के विभिन्न घटकों ने खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी। साथ ही विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शहर में रैली निकालकर राष्ट्रपति का आभार जताया।
मंगलवार को भाजपा के शहर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में आभार रैली नगर निगम से शुरू हुई जो डाकखाना के पास समाप्त हुई। मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इतिहास में कई काले अध्याय दर्ज किए। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री होते हुए विधायकों की खरीद फरोख्त का काम सरकार ने किया। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि रावत सरकार नौकरशाही की आड़ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का अपमान करने पर तुुली थी। उसी का परिणाम है कि प्रदेश को यह दिन देखने पड़े। आभार रैली में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, देवेंद्र मनवाल, अनिरुद्घ भाटी, नरेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, अंजना चडढा, जनविंद्र चौहान, एकता सूरी, संजना शर्मा, शिवांगी त्रिपाठी, राजेश शर्मा, विजय शर्मा, रवि धींगड़ा, श्यामल, भोला सहगल, अनिल पुरी, मृदुल कौशिक, सुरेश गुलाटी, हैदर नकवी, उज्ज्वल पंडित, मुकेश कौशिक, किशन बजाज आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर जगजीतपुर कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने राष्ट्रपति शासन पर खुशी मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर उज्जवल पंडित, पंकज धीमान, मोहित भट्ट, अनिल मिश्रा, चंद्रकिरण सिंह, धर्मेँद्र चौहान, अमरदीप, राजेश सैनी आदि शामिल हुए। भाजपा के जिला महामंत्री जयपाल सिंह के नेतृत्व में बैठक में फूलों की होली खेली। इस मौके पर जिला मंत्री राकेश शर्मा, देवेंद्र प्रधान, अश्वनी पाल, प्रमोद शर्मा, संजय चौहान, दीपक नाथ गोस्वामी, सोहनवीर, पंकज पंत, महेश कुमार, अरविंद चौधरी आदि शामिल हुए।