फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामपुर थाना क्षेत्र की घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। जब कोमल सिंह 55 वर्ष पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम हेरा खेमपुर थाना नगीना जिला बिजनौर हाल पता रावली महदूद अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। चिड़ियापुर व लाहरपुर के बीच पहुंचते ही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने कोमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी शशि भूषण जोशी ने बताया कि कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। जबकि पत्नी घायल हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें