हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश निवासी ग्राम करेली थाना सुभाषनगर जिला बरेली यूपी हाल रावली महदूद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एक साल से वह ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, साल 2025 में सिडकुल क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी पति राजेश की तलाश शुरू की गई। मामला दर्ज होने के बाद से ही राजेश फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाना बदल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर रावली महदूद आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।