फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा की कैसी तैयारी, सर्विस रोड टूटी तो हाइवे की रेलिंग अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने में अब एक महीना बचा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कहीं रेलिंग लगवाने का काम अधूरा है तो कहीं साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। तीव्र मोड़ों के पास स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना है। सर्विस रोड पर कहीं गड्ढे बने हैं तो कहीं गंदगी और मिट्टी के ढेर लगे हैं। यात्रा से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो यात्रियों का दबाव बढ़ने से परेशानियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

सरकार नेशनल हाईवे पर चलने वाहन चालकों की जेब पर टोल टैक्स का भार लगातार बढ़ा रही है। लेकिन हाईवे पर अभी भी आधी-अधूरी सुविधाएं वाहन चालकों की परेशानी का सबब बन रही हैं। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में यात्री हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। जबकि छह मई से चारधाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा का प्रवेशद्वार हरिद्वार ही माना जाता है। ऐसे में हाईवे पर सर्विस रोड पर गड्ढे और अधूूरी रेलिंग के साथ अव्यवस्थाएं यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी।
मंगलवार को अमर उजाला की पड़ताल के दौरान सामने आया कि सिंहद्वार से लेकर ऋषिकुल और यहां से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर जगह-जगह सड़क टूटी पड़ी है। थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर गड्ढे हैं। सड़क का लेबल भी बराबर नहीं है। ऐसे में वाहन भी हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही होती है। प्रेमनगर से लेकर ऋषिकुल और शंकराचार्य चौक के बीच में सर्विस रोड पर गड्ढे परेशानी बढ़ा रहे हैं। जबकि ऋषिकुल से शंकराचार्य चौक की तरफ जाते हुए फ्लाईओवर शुरू होने से पहले ही रेलिंग का काम अधूरा है। रेलिंग के पाइप भी बाहर निकले होने से दुर्घटना का खतरा है। जबकि उत्तरी हरिद्वार में जैन मंदिर के सामने और राधाकृष्ण धाम के आसपास हाईवे पर लगी रेलिंग कई जगह से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

सरकार ने टोल टैक्स तो बढ़ा दिया है। लेकिन हाईवे की सुविधाओं को ठीक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हाईवे पर चलने वाले वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - आयुष
हाईवे पर कहीं रेलिंग का कार्य अधर में पड़ा हुआ है तो कहीं सड़क टूटने से वाहन सवारों को परेशानी हो रही है। चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में समस्या बढ़ सकती है। - अभिषेक
रेलिंग टूटी होने के साथ ही कई जगह लगी ही नहीं है। जबकि जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे में रात में दुर्घटना का डर रहता है। - पंकज कुमार
जब टोल टैक्स की दरें बढ़ाई गई है तो हाईवे की सुविधा भी पूरी होनी चाहिए। हाईवे पर चलने वाले वाहन सवारों को सड़क, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड की सुविधा अधूरी होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। - शिवानी गुप्ता
विज्ञापन

नई एजेंसी से हाल ही में अनुबंबध किया गया है। सर्विस रोड की मरम्मत, रेलिंग का कार्य सहित सभी काम जल्द शुरू कराए जाएंगे।
- प्रदीप गुसाईं, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें