फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर के घर सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ताला लगाकर पत्नी व बच्चों के साथ गांव गए आयुर्वेदिक कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर के घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लोकिंदर निवासी वैष्णवी अपार्टमेंट ने शिकायत देकर बताया कि वह दो जनवरी को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव हलाउ जिला शिमला छुट्टी मनाने के लिए गए थे। 12 जनवरी की रात को जब वह वापस पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद उनकी पत्नी ने आलमारी को चेक किया तो उसमे रखने सोने-चांदी के आभूषण व 2500 रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें