फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल दस्ता घायलों को पहुंचाएगा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला क्षेत्र में 18 स्वास्थ्य शिविर बनाए गए हैं। प्रत्येक शिविर में घायल या बीमार होने की स्थिति में कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। गंभीर घायलों को अस्पताल रेफर किया जाएगा। भीड़ की स्थिति में घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाने के लिए पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने मोटरसाइकिल दस्ता तैनात किया है। 16 मोटरसाइकिलें शिविरों पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

कांवड़िए पहुंचने के बाद शहर में हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आती है। शहर के अधिकांश मार्गों पर भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंध कर दिया जाता है। भीड़ बढ़ने पर एंबुलेंस भी फंस जाती है। ऐसी स्थिति में घायल या बीमार को एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाती।
जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार कांवड़ मेला क्षेत्र में मोटरसाइकिल दस्ता तैनात किया है। स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ मेला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला क्षय रोग विभाग के वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षकों को विभाग की ओर से मिली मोटरसाइकिलें भीड़ बढ़ने के दौरान घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाने के लिए उपयोग की जाएंगी। 16 मोटरसाइकिलें स्वास्थ्य शिविरों पर तैनात कर दी गई हैं। 23 राजकीय एंबुलेंस, बीस 108 और आठ प्राइवेट एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

102 चिकित्सक 14 से संभालेंगे व्यवस्था
स्वास्थ्य शिविरों में 14 जुलाई से चिकित्सक ड्यूटी शुरू करेंगे। जिला अस्पताल के साथ मेला के चिकित्सकों के साथ ही गुरुकुल, ऋषिकुल के प्रशिक्षु चिकित्सक भी शिविरों में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें