फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नगरायुक्त के रवैये को बताया हिटलरशाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मेयर पति और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर नगर आयुक्त की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को कांग्रेसियों ने हिटलशाही रवैया बताया। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। इसमें नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ स्थित कांग्रेस नेता सोम त्यागी के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का संचालन धर्मपाल सिंह ठेकेदार और संयोजन सोम त्यागी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता और काम करने की कार्यशैली निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर शहर में ढिंढोरा पीटा जा रहा है। वहीं नगर निगम के मैदान में पड़े कूड़ेदान बरसाती मौसम में डेंगू को दावत दे रहे हैं। इसके विरोध में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से चार अगस्त को मिला था। इस दौरान डेंगू को लेकर कूड़ेदान के प्रति अवगत कराया गया था। इसमें वार्ता के दौरान नगर आयुक्त का रवैया हिटलरशाही था। इसके साथ ही उन्होंने अपना आपा खो दिया। वह प्रतिनिधिमंडल से बदतमीजी करने पर उतारू हो गए। इसका विरोध मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने किया तो नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसको लेकर बैठक की गई और नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, वरुण बालियान, अंकित चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, गुलबीर सिंह, इरफान अंसारी, नीरज मंगल, राजन मेहता, राजेंद्र भारद्वाज, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें