हरिद्वार। ब्रह्मपुरी से खड़खड़ी जाने वाला हिल बाईपास मार्ग पर दरार पड़ गई है। अर्द्घकुंभ योजना में मरम्मत पर किए गए करोड़ों रुपये पर पानी फिरने के साथ यह मार्ग एक बार फिर यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। बारिश से एक मोड पर बड़े-बड़े पत्थर भी गिरने शुरू हो गए हैं।
भीमगोडा नई बस्ती के ऊपर हिल बाईपास रोड के बीच में 4 से 6 इंच चौड़ी दरार पड़ गई है। बरसात में दरार में पानी भरने से आधी सड़क नीचे गिरने का खतरा । मलबा भीमगोडा नई बस्ती पर गिर सकता है। पूर्व में भी बारिश होने पर हिल बाईपास से आने वाला मलबा बस्ती को नुकसान पहुंचाता रहा है। अर्द्घकुंभ मेला योजना हिल बाईपास पर जिस स्थान पर पहले सड़क धंसती थी और रोड बाधित हो जाता था उस जगह पर स्टील पुुल का निर्माण किया गया था, किंतु अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पुल बनाने और सड़क की मरम्मत पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे।
--------------
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। सहायक अभियंता को निरीक्षण के लिए भेजेंगे और उनकी रिपोर्ट के बाद भी कुछ बता पाएंगे।
-मोहम्मद यूसुफ, अधिशासी अभियंता लोनिवि