फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार हाइवे पर सुबह चार से रात 12 तक भारी वाहन प्रतिबंधित

विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
फाल्गुन कांवड़ की यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात प्लॉन लागू कर दिया गया है। अब कांवड़ मेले की समाप्ति तक हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। यदि किसी वाहन को नजीबाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वॉया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जाएगा। वहीं रुड़की से देहरादून जाने वाले वाहन छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कात्याल ने बताया बताया कि 28 फरवरी तक के लिए यातायात प्लॉन लागू कर दिया गया है। शहर क्षेत्र में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रसियाबड़ से पैदल कांवड़ यात्री हाईवे क्रास करके नहर पटरी से होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होते हैं। इसलिए यहां यातायात व्यवस्था ठीक की जा रही है। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद से आने वाले कांवड़ यात्रियों के वाहन नीलधारा पर्किंग में पार्क होंगे। यहां से कांवड़िए नमामि गंगे घाट, चंडी पुल, आनंद वन समाधि पार्किंग, दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग अंडर पास से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। नीलधारा पार्किंग से कांवड़ यात्रियों के वाहन हनुमान मंदिर से डायवर्ट कर चंडी चौकी होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होंगे। चंडी चौकी से कांवड़ियों के वाहन चंडी चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट कर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
दिल्ली की तरफ से आ रहे कावड़ियों के वाहन अलकनंदा कट से होते हुए गड्ढा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहां से उन्हें प्रशासनिक मार्ग होते हुए हरकी पैड़ी की तरफ रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गड्ढा पार्किंग के फुल होने पर कांवड़ियों के वाहन शंकराचार्य चौक से होते हुए बैरागी कैंप में पार्क होंगे। देहरादून-ऋषिकेश से आ रहे वाहन दूधाधारी चौक से होते हुए मोतीचूर पार्किंग पहुंचेंगे। मोतीचूर पार्किंग के भरने पर वाहन चमगादड़ टापू में पार्क कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें